26 नवंबर को पंजाब विधानसभा में होने वाले मॉक सत्र के लिए विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण : स्पीकर

चंडीगढ़, 19 नवंबर। पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि हम संविधान दिवस अर्थात 26 नवंबर, 2025 को पंजाब विधानसभा का एक मॉक सत्र आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब के 117 क्षेत्रों के विद्यार्थी मॉक सत्र की रिहर्सल हेतु पंजाब विधानसभा पहुंचे हैं, जहां हमारे संबंधित स्टाफ ने उन्हें प्रशिक्षण दिया है ताकि वे सदन में अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठा सकें और उन पर चर्चा कर सकें। यह विद्यार्थियों में राजनीति के प्रति रुचि पैदा करने और भविष्य में नेतृत्व के गुण विकसित करने की एक अनोखी पहल है। इससे विद्यार्थी संविधान का व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे और वैधानिक प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझेंगे।
मॉक सत्र की रिहर्सल में हिस्सा लेने के बाद विद्यार्थी बेहद खुश और उत्साहित दिखे
 
 
चंडीगढ़, 19 नवंबर। पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि हम संविधान दिवस अर्थात 26 नवंबर, 2025 को पंजाब विधानसभा का एक मॉक सत्र आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब के 117 क्षेत्रों के विद्यार्थी मॉक सत्र की रिहर्सल हेतु पंजाब विधानसभा पहुंचे हैं, जहां हमारे संबंधित स्टाफ ने उन्हें प्रशिक्षण दिया है ताकि वे सदन में अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठा सकें और उन पर चर्चा कर सकें। यह विद्यार्थियों में राजनीति के प्रति रुचि पैदा करने और भविष्य में नेतृत्व के गुण विकसित करने की एक अनोखी पहल है। इससे विद्यार्थी संविधान का व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे और वैधानिक प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझेंगे।
 
श्री संधवां ने बताया कि इस मॉक सत्र में केवल 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी 117 विधानसभा क्षेत्रों से आए हैं और अपने-अपने विधायकों/मंत्रियों का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा उनकी भूमिकाएं निभाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यार्थी मुख्यमंत्री के क्षेत्र से आया है तो वह यहां मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएगा और यदि कोई स्पीकर के क्षेत्र से आया है तो वह स्पीकर की भूमिका निभाएगा।
 
इसके अलावा स्पीकर ने कहा कि विद्यार्थियों को मॉक सत्र के दौरान प्रश्न पूछने का प्रशिक्षण दिया गया है। पंजाब विधानसभा के सचिव राम लोक खटाना ने स्वयं विद्यार्थियों को मॉक सत्र में प्रश्न पूछने और अपनी शंकाओं/प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी।
 
विद्यार्थियों के साथ हर जिले से उनके शिक्षक और कोऑर्डिनेटर भी आए थे। उन्होंने इस पहल के लिए पंजाब सरकार और स्पीकर का दिल से धन्यवाद किया। विद्यार्थियों ने कहा कि यह पंजाब सरकार की एक अद्वितीय और शानदार पहल है और उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके सपने सच हो गए हों। कुछ विद्यार्थी तो सिर्फ इस पहल के कारण पहली बार चंडीगढ़ आए थे। हर जिले से आए शिक्षकों और कोऑर्डिनेटरों ने पंजाब सरकार के इस निर्णय की सराहना की।
 
मॉक सत्र की रिहर्सल के दौरान विधायक मोहम्मद जमी़ल उर रहमान, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक बलकार सिद्धू और विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
 
घनौरी कलां स्कूल ऑफ एमिनेंस, धूरी (संगरूर) के विद्यार्थी हरकमलदीप सिंह मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करेंगे; स्कूल ऑफ एमिनेंस, कोटकपूरा के जगमंदर सिंह स्पीकर का प्रतिनिधित्व करेंगे; और सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटधंडल (कादियां) के हरप्रीत सिंह विपक्ष के नेता का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh