मान सरकार की उलटी गिनती शुरू, CBI जांच के बाद हर गुनहगार होगा सलाखों के पीछे : सुनील जाखड़

गृह मंत्री अमित शाह का भरोसा, कल ही आएगी सीबीआई टीम

परविंदर सिंह झोटा के परिवार के जज़्बे को किया नमन

केंद्र सरकार पहले ही प्रेगाबालिन को शेड्यूल दवाओं की सूची में शामिल कर चुकी है

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पंजाब में उम्मीद की एक किरण जगी है कि राज्य की मान सरकार के संरक्षण में चल रहे नशे के कारोबार पर अब लगाम लगेगी और पंजाब की युवा पीढ़ी नशे के इस ज़हर से बचेगी। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मानसा में केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

Advertisement

सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब हर बीतते दिन के साथ इस जनविरोधी सरकार का प्रभाव घटता जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी के खून में ज़हर घोलकर पंजाब को लूटने आए दिल्ली के लुटेरों की वापसी का समय आ गया है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार की सभी आशंकाएं दूर करते हुए भरोसा दिलाया है कि कल ही सीबीआई की टीम आकर अपनी जांच शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले या नशे से जुड़े अन्य मामलों में जो भी दोषी होगा, वह सलाखों के पीछे होगा। केंद्रीय गृह मंत्री परविंदर सिंह झोटा के परिवार को यह वचन देकर गए हैं।

सुनील जाखड़ ने परविंदर सिंह झोटा के पिता और पत्नी के जज़्बे को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान महान है। अपने परिवार के सदस्य को खोने के बावजूद उन्होंने समाज को नशे से बचाने का बीड़ा उठाया है और समाज के प्रति उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा नेता ने इस मौके पर ज़ोर देकर कहा कि भारत सरकार प्रेगाबालिन कैप्सूल को पहले ही शेड्यूल दवाओं की सूची में शामिल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा इस संबंध में अपनी आदत के मुताबिक दिल्ली के आकाओं की ओर से भेजा गया बयान ही पढ़ रहे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh