जनता के सहयोग से जल्द होगा ‘नशा मुक्त पंजाब’ का सपना : बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर : बलतेज पन्नू

गांव की रक्षा कमेटियों को लोगों का मिल रहा है पूरा सहयोग, मोबाइल ऐप के ज़रिए पुलिस को नशा तस्करों की सही जानकारी मिल रही है, अब तक 60 हज़ार से ज़्यादा तस्कर गिरफ्तार : पन्नू

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 18 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के सक्रिय सहयोग से जिस तरह की सफलता मिल रही है, उससे यह साबित हो गया है कि पंजाब बहुत जल्द पूरी तरह से ड्रग-फ्री होने की ओर बढ़ रहा है। सरकार और जनता के बीच इस तालमेल ने ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है।

नशों के खिलाफ चल रही जंग के अब तक के आंकड़े सांझा करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक कुल 41,850 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में कार्रवाई करके करीब 60,000 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस द्वारा की गई रिकवरी के आंकड़े बताते हैं कि यह मुहिम कितनी गहराई से काम कर रही है। अब तक पुलिस ने 2569 किलोग्राम हेरोइन, 0.37 किलोग्राम स्मैक, 748 किलोग्राम अफीम, 35,058 किलोग्राम भुक्की, 898 किलोग्राम गांजा और 4599 किलोग्राम कोकीन बरामद करके एक बड़े ड्रग नेटवर्क को तबाह किया है।

Advertisement

बलतेज पन्नू ने खास तौर पर जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी की तारीफ करते हुए कहा कि गांवों में बनी विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसीज़) को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के लिए बनाए गए खास मोबाइल ऐप पर सबसे ज्यादा जानकारी पुलिस तक पहुंच रही है, जिसका सक्सेस रेट 80 परसेंट से ज्यादा है।

पन्नू ने स्पष्ट कि आज जो बड़ी संख्या में एफआईआर दर्ज हो रही हैं और रिकवरी हो रही है, वह मुख्य रूप से लोगों द्वारा दी गई सही जानकारी और उनकी मदद की वजह से ही संभव हो पा रही है। यह ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में एक निर्णायक जीत है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh