शिरोमणी अकाली दल ने स्थानीय चुनाव अधिकारियों द्वारा सहयोग न करने की राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की


कहा कि अधिकारी आप पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे : कलेर, झिंझर

चंडीगढ़ / 03दिसंबर : शिरोमणी अकाली दल के लीगल सेल के चेयरमैन एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर की अगुवाई में आज राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के समक्ष विभिन्न जिलों में स्थानीय चुनाव अधिकारियों के सहयोग न करने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

प्रतिनिधिमंडल में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह झिंझर के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडवोकेट कलेर ने कहा कि उन्हें पता चला है कि विभिन्न जिलों के अधिकारी विपक्षी दलों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने में सहयोग नही कर रहे हैं। उन्होने कहा कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के बावजूद अधिकारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और अन्य जरूरी दस्तावेज जारी नही कर रहे हैं। उन्होने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि  जो भी अधिकारी नियमों और विनियमों के अनुसार अपना कर्तव्य नही निभा रहे, उन्हें देश के कानून के अनुसार अदालत में कार्रवाई की जाएगी।

नेताओं ने सभी अधिकारियों से विपक्षी पार्टियों को सहयोग करने और सत्ताधारी पार्टी के निर्देशों पर न चलने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि अंत में कानून का शासन कायम होगा और सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर अवैध रूप से काम करने वालों को अपने आचरण के लिए अदालतों में जवाब देना होगा।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh