मुख्यमंत्री के ओएसडी के करीबी लोगों की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए : बिक्रम सिंह मजीठिया


अवैध रेत खनन और शराब का रैकेट चलाने के अलावा बिल्डरों से पैसा इकटठा करने का लगाया आरोप

ईडी की छापेमारी के बाद 9वीं मंजिल के एक फ्लैट से पैसों के भरे बैग फैंकें जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने ओएसडी राजबीर घुम्मण और उनके करीबियों के परिसरों की तलाशी लेने के अलावा उनके ‘हवाला’ लेने-देन की जांच की मांग की

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 7 मई। शिरोमणी अकाली दल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण के करीबी लोगों द्वारा बिल्डरों से पैसे वसूले जानेे के तरीके साथ-साथ अवैध रेत खनन और शराब रैकेट चलाए जाने के मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इस बात पर जोर देते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने जोर देेते हुए कहा कि  प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 9वीं मंजिल पर उनके अपार्टमेंट पर छापे के बाद जिस तरह से मुख्यमंत्री के ओएसडी के विश्वासपात्रों ने पैसे से भरे बैग हवा में फेंके, उससे पंजाब और उसके संसाधनों की लूट का पर्दाफाश हो गया है। उन्होने कहा कि केवल गहन जांच से ही इन रैकेट के सरगनाओं का पता चल सकता है।

सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी और उनके सहयोगी वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर किसानों से सस्ती जमीनें हड़पकर बिल्डरों से रिश्वत लेकर बेच रहे थे। उन्होने कहा कि इसके अलावा इस गिरोह के मैंबर बिना किसी भी मंजूरी के कई जगहों पर गैर कानूनी रेत खनन की अनुमति देने और  हजारों ट्रकों की आवाजाही की निगरानी करने के लिए भी दोषी हैं। उन्होने कहा,‘‘ यही लोग गैर कानूनी शराब का कारोबार करने वाले शराब माफिया चलाने में भी शामिल हैं।’’

Advertisement

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि ई.डी ने आज जिन लोगों के घरों पर छापेमारी की उनमें नितिन गोहल, बीर देवेंदर सिंह और प्रीत पाल ढ़ींडसा शामिल हैं, जो मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मण के करीबी सहयोगी हैं और इतना करीबी रिश्ता है कि ये तीनों एक दूसरे की कारों, फोन, घरों और कार्यालयों का भी इस्तेमाल करते हैं।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि पंजाब से लूटा जा रहा पैसा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में ‘हवाला’ लेनदेन में रखा जा रहा है। उन्होने कहा,‘‘ यह साफ है कि राजबीर घुम्मण इस रैकेट का सरगना है। उसने इतनी संपत्ति जमा कर ली है कि घराचों गांव में उसने अपने घर में एक बंकर बना लिया है। उन्होने कहा कि ओएसडी के घर के साथ-साथ उनके सहयोगियों की तलाशी भी ली जानी चाहिए ताकि उनकी गलत तरीके से अर्जित संपत्ति को बरामद किया जा सके।’’ सरदार मजीठिया ने ओएसडी और उनके करीबियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किए जाने की मांग की ताकि वे देश छोड़कर भाग न जाएं।

सरदार मजीठिया ने राजबीर और उनके सहयोगियों की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिन लोगों के पास पहले स्कूटर तक नही थे, वे अब लैंड क्रूरज कैसे चला रहे हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की ओर से ‘ हवाला’ लेने-देन में शामिल होने के आरोपों की जांच की जानी चाहिए। उन्होने कहा,‘‘इन लेन-देन के माध्यम से ही आॅस्ट्रेलिया और अन्य देशों में खरीदी गई संपत्तियां और  जमीनों की जांच की जानी चाहिए।’’

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh