सार्वजनिक रूप से आप सरपंच की हत्या ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की उजागर : फतेह जंग बाजवा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 18 फरवरी : पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव थाठियां महंतां के सरपंच की हत्या ने एक बार फिर पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति की पोल खोल दी है।

 

बाजवा ने कहा कि जिस तरह से यह हत्या एक शादी समारोह के दौरान सार्वजनिक रूप से की गई, उससे स्पष्ट है कि पंजाब में अपराधियों और हत्यारों को न तो सरकार का डर है और न ही कानून का। उन्होंने कहा कि मृतक राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का मौजूदा सरपंच था।

 

Advertisement

बाजवा ने कहा कि जब राज्य में सत्ताधारी दल के निर्वाचित प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के डीजीपी और मुख्य सचिव ने मोगा रैली में आम आदमी पार्टी के साथ मंच साझा किया, उससे यह संदेश गया कि पंजाब की शीर्ष नौकरशाही आम आदमी पार्टी की भागीदार बन चुकी है। यही कारण है कि अब गैंगस्टरों को पुलिस का कोई भय नहीं रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में ऐसी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।

 

उन्होंने राज्यपाल से कानून-व्यवस्था के मामलों में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।

इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक से इस्तीफे की मांग की।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh