श्री आनंदपुर साहिब में विधान सभा कॉम्पलेक्स आम जनता के लिए 29 नवंबर तक खुला रहेगा : बैंस

श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़, 25 नवंबर। श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से स्थापित किया गया पंजाब विधान सभा कॉम्पलेक्स 29 नवंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
संगत के लिए टेंट सिटी और पार्किंग की सुविधा 29 नवंबर तक जारी रहेगी: हरजोत सिंह बैंस
 
 
 
श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़, 25 नवंबर। श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से स्थापित किया गया पंजाब विधान सभा कॉम्पलेक्स 29 नवंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
 
 
आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लोग 29 नवंबर तक भाई जैता जी यादगार पर स्थापित इस विधान सभा कॉम्पलेक्स का दौरा कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधान सभा ने 24 नवंबर को अपने 10वें (विशेष) सत्र के लिए श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी यादगार को अस्थायी पंजाब विधान सभा कॉम्पलेक्स क्षेत्र के रूप में मनोनीत किया गया था।
 
 
श्री बैंस ने कहा कि यह पहली बार है जब पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ के बाहर आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी द्वारा हक-सच्चाई और धर्म की आजादी के लिए दी गई अनुपम शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
 
 
श्री बैंस ने बताया कि इसके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब में ड्रोन शो के साथ संगत की सुविधा के लिए स्थापित की गईं तीन टेंट सिटीज़ और पार्किंग की सुविधा भी 29 नवंबर तक जारी रहेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh