नौवें पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों व बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाज़िरी

 

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाइट एंड साउंड शो श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में करवाये गये

 

 

चंडीगढ़, 20 नवंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे श्रद्धा-भाव से मनाया जा रहा है। इन समारोहों के तहत गुरुवार को श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में भव्य लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। इन समागमों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी।

Advertisement

 

श्री आनंदपुर साहिब के चरण गंगा स्टेडियम में आयोजित शानदार लाइट एंड साउंड शो में कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की। इस मौके पर श्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रदेश की नई पीढ़ी को श्री गुरु तेग बहादर जी की अनुपम शहादत, जीवन और शिक्षाओं से परिचित कराना है।

 

मालेरकोटला के स्थानीय सरकारी कॉलेज में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में बच्चे, युवा और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह शो डिजिटल तकनीक के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक मालेरकोटला डॉ. जमील-उर-रहमान, विधायक अमरगढ़ प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

 

इसी तरह मानसा के नेहरू मेमोरियल सरकारी कॉलेज के बहुमंतवी खेल स्टेडियम में एक प्रभावशाली लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री पंजाब श्री बरिंदर कुमार गोयल के अलावा विधायक मानसा श्री विजय सिंगला, विधायक बुढलाडा प्रिंसिपल बुद्ध राम, विधायक सरदूलगढ़ श्री गुरप्रीत सिंह बणांवाली तथा स्थानीय संगत मौजूद रही।

 

इन लाइट एंड साउंड शोज़ में उपस्थित संगत ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। लाइट एंड साउंड शोज़ में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादर जी के संपूर्ण जीवनकाल, दर्शन, शिक्षाओं तथा धर्म की रक्षा हेतु दिये गये महान कुर्बानी पर प्रकाश डाला गया। 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh