पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लगाए ”आप” पर गंभीर आरोप

आप सिर्फ पेपरलीक के लिए ही आरोपी नहीं, बल्कि उसने भर्तियों की प्रक्रिया को भी पहुंचाया नुकसान

आप सरकार लगातार दोषी साबित हो रही है: वड़िंग

भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक को सरकार पर बड़ा आरोप बताया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 13 अगस्त। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार अपनी नाकाबिलियत, अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के चलते लगातार दोषी साबित हुई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप सरकार न सिर्फ पेपर लीक के लिए आरोपी है, बल्कि उसने अलग-अलग नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा कर युवाओं का भरोसा भी तोड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 21 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजरों और 44 कलस्टर कोऑर्डिनेटरों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, कहा कि यह सब भर्ती प्रक्रिया के दौरान पाई गैर गंभीर अनियमिताओं के बाद हुआ है।

उन्होंने खुलासा किया की भर्ती प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई थी और फरवरी में नतीजा ऐलान दिया गया था, लेकिन कुछ आवेदकों द्वारा इंटरव्यू के दौरान नंबर देते वक्त अनियमिताएं बरते जाने का शक जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाई कोर्ट द्वारा मामले में भर्ती का पूरा रिकॉर्ड मंगवाया गया था और रिकार्डों की जांच हेतु वकीलों व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की शमूलियत वाली एक कमेटी का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा पड़ताल के दौरान नंबर देते समय अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद अदालत ने कमेटी की पड़ताल के आधार पर अगली सुनवाई तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि इस खुलासे के बाद कोई शक नहीं रह जाता है कि भर्ती की प्रक्रिया संदेहपूर्ण थी और आवदेकों के शक सही थे।

वड़िंग ने कहा कि इस रोक से पहले, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा पंजाब में फार्मास्यूटिकल अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महीनो का समय रह गया है, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब हर किसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार न सिर्फ पेपर लीक के लिए दोषी है, बल्कि उसने भर्ती प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचाया है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh