हरजोत बैंस व बलबीर सिंह पेपरलीक मामले मे जवाबदेही लेकर दें इस्तीफा : शिअद

पंजाब में 4 साल में 6 पेपरलीक की घटनाएं हुई, जिससे 5 लाख छात्र प्रभावित हुए : सरदार अर्शदीप सिंह कलेर

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 25 जुलाई। शिरोमणी अकाली दल ने आज शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि दोनों मंत्रियों को अपने चार्ज के तहत पेपरलीक होने के लिए उसी तरह से जवाबदेही लेनी चाहिए, जिस तरह से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा पेपरलीक मामले में इस्तीफा दिया।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को धोखे की राजनीति नही करनी चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ एक ही मुददे के दो पैमाने नही हो सकते। जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की , वही पंजाब में बार-बार पेपर लीक होने के पर उन्होने चुप्पी साधी हुई है। और उन्होने अभी तक हरजोत बैंस और बलबीर सिंह को राज्य मंत्रिमंडल से नही हटाया है।’’

सरदार कलेर ने का कि पंजाब में पिछले 4 सालों में छह पेपर लीक हुए हैं जिससे पांच लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने संबंधित मंत्रियो को जवाबदेह ठहराने के बजाय झूठ बोलकर पूरे मामले को दबाने का विकल्प चुना है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में कोई पेपर लीक नही हुआ।’’

Advertisement

इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अकाली नेता ने बताया कि मई 2022 में नायब तहसीलदार की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिससे 42 हजार छात्र प्रभावित हुए थे। उन्होने कहा,‘‘ इसी तरह बारहवी कक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक होने से 25 लाख छात्र प्रभावित हुए थे।’’ उन्होने बताया कि जून 2024 में एडीओ का पेपर लीक हो गया था, दिसंबर 2025 में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पेपर लीक हुआ और हाल ही में फाॅर्मेसी अधिकारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था।

यह कहते हुए कि यह पहली बार नही है कि जब आम आदमी पार्टी ने दोहरे मापदंड अपनाए हों, सरदार कलेर ने कहा,‘‘ पहले भी आप पार्टी की सरकार ने दागी मंत्रियों को हटाने से इंकार कर दिया था। खुद अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था।’’ उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी इस मुददे को लोगों के सामने रखेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण पूरी पीढ़ी के भविष्य को खतरे में डालने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार का पर्दाफाश करेंगें।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh