मान सरकार का सख्त संदेश : गैंगस्टरवाद को कुचला जाएगा, पंजाब में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

चंडीगढ़, 27 नवंबर। आम आदमी पार्टी ('आप') ने पंजाब में गैंगस्टरवाद, ड्रग नेटवर्क और हर तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ मान सरकार के अटल रुख (स्टैंड) की पुष्टि की है। मीडिया से 'आप' विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज (जलालाबाद) और रणवीर सिंह भुल्लर (फिरोजपुर) ने आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हाल ही में हुई हत्या में शामिल मुख्य शूटर का एनकाउंटर करने के लिए पंजाब पुलिस की प्रशंसा की।
मान सरकार पिछली सरकारों से विरासत में मिली गैंगस्टर संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से कर रही खत्म : विधायक गोल्डी कंबोज
 
 
 
आत्मसमर्पण करें, मुख्यधारा में शामिल हों या पंजाब छोड़ दें : विधायक रणवीर भुल्लर
 
 
 
चंडीगढ़, 27 नवंबर। आम आदमी पार्टी ('आप') ने पंजाब में गैंगस्टरवाद, ड्रग नेटवर्क और हर तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ मान सरकार के अटल रुख (स्टैंड) की पुष्टि की है। मीडिया से 'आप' विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज (जलालाबाद) और रणवीर सिंह भुल्लर (फिरोजपुर) ने आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हाल ही में हुई हत्या में शामिल मुख्य शूटर का एनकाउंटर करने के लिए पंजाब पुलिस की प्रशंसा की।
 
 
 
विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि पिछली सरकारों से विरासत में मिली गैंगस्टर संस्कृति को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को फिरोजपुर में नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और आज पंजाब पुलिस ने मुख्य शूटर बादल को पुलिस कार्रवाई के दौरान निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
 
 
कंबोज ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबियों पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह नशों, कानून व्यवस्था या गैंगस्टरवाद से संबंधित हो। संदेश स्पष्ट है: जो लोग पंजाब में रहना चाहते हैं, उन्हें कानून का पालन करना होगा। जो भी राज्य की शांति के लिए खतरा होगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
 
 
 
विधायक रणवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि यह मुठभेड़ इस बात का सबूत है कि मान सरकार आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शती है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अथक मेहनत की और पूरी दृढ़ता से न्याय सुनिश्चित किया।
 
 
 
भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान के स्पष्ट निर्देशों के तहत, पंजाब में किसी भी गैर-कानूनी तत्व को बचकर निकलने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों को या तो आत्मसमर्पण कर देना चाहिए या राज्य छोड़ देना चाहिए। पंजाब अपराध-मुक्त और हर समुदाय, हर व्यापारी और हर नागरिक के लिए सुरक्षित बन जाएगा।
 
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh