मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय रक्तदान एवं अंगदान अभियान किया शुरू

 

 

प्रदूषण मुक्त पंजाब के लिए पौधारोपण अभियान भी किया शुरू

 

श्री आनंदपुर साहिब, 25 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आज विरासत-ए-खालसा में प्रदेश सरकार के राज्य स्तरीय रक्तदान तथा पौधारोपण शिविरों की शुरुआत की।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पौधारोपण अभियान महान गुरु साहिबान को श्रद्धांजलि देने का सबसे उत्तम तरीका है, जिन्होंने “पवन गुरु पानी पिता, माता धरति महत” का शाश्वत संदेश दिया था। इस अभियान के तहत पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार शुरू किया जा रहा है ताकि जिले में हरियाली बढ़ाकर पंजाब को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन वृक्ष पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग आगे आएं और जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाएं तथा उनकी उचित देखभाल के लिए प्रशासन का साथ दें।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को अंगदान की शपथ भी दिलाई और सभी से इस नेक कार्य में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नौवें गुरु साहिब जी द्वारा दिखाई गई निस्वार्थ भावना और उदारता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह पहल रक्तदान और अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने हेतु प्रेरित करेगी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है जो एक दानी समाज को दे सकता है क्योंकि इससे कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह एहसास होना चाहिए कि हर रक्तदाता एक नायक है, इसलिए उसे हर तीन महीने बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने रक्तदाताओं से भी बातचीत की और समाज में उनके योगदान की सराहना की।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh