राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े : आईजी अतुल फुलझेले

एल.पी.यू. जालंधर में महानिरीक्षक बीएसएफ पंजाब ने‘यूथ टॉक्स’में साझा किए प्रेरक विचार

 

 

जालंधर, 22 नवम्बर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), जालंधर में आयोजित प्रेरणादायी‘यूथ टॉक्स' कार्यक्रम में डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, इंस्पेक्टर जनरल, बीएसएफ पंजाब ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने भारत की सीमाओं की रक्षा में सीमा सुरक्षा बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत जानकारी साझा की।

 

Advertisement

 

एलपीयू की चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, वाइस चांसलर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैंपस में बीएसएफ एक्सपो का भी उद्घाटन किया गया।

 

बीएसएफ आईजी डॉ. फुलझेले ने जेन-ज़ी की आकांक्षाओं और डिजिटल समझ की सराहना करते हुए छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। उन्होंने बीएसएफ अभियानों के वास्तविक अनुभव साझा किए, जिनमें हालिया‘ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख भी शामिल रहा, जिसने बीएसएफ जवानों के साहस, अनुशासन और प्रतिबद्धता को उजागर किया।

 

 

इस वर्ष को बीएसएफ अपने स्थापना के हीरक जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को सशस्त्र बलों में करियर के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया और भर्ती परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। वहीं, एक्सपो में छात्रों ने बीएसएफ के उपकरणों और शस्त्रों के प्रदर्शन को भी नज़दीक से देखा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh