शिअद सुप्रीमो ने की महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू करने की मांग

कहा कि पार्टी सभी राज्यों में संसदीय सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करती है

अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में यह फैसले लिए गए

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 8 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल ने आज सभी राज्यों में ससंदीय सीटों में 50 फीसदी वृद्धि करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करने के अलावा देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की है।

संसद के समक्ष प्रमुख मुददों पर अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही यह फैसले लिए गए।

Advertisement

पार्टी ने साफ किया कि वह महिला आरक्षण बिल के साथ-साथ परिसीमन को भी तुरंत पारित करने के पक्ष में है।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल संसदीय सीटों में सभी राज्यों की हिस्सेदारी 50 फीसदी की बढ़ाने वाले केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए उस प्रस्ताव का समर्थन करती है। उन्होने कहा कि पार्टी निष्पक्ष और समान परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करती है, जिससे सभी राज्यों का समान प्रतिनिधित्व मिले। उन्होने कहा,‘‘ इससे सभी राज्यों को न्याय मिलना सुनिश्चित होगा।’’

महिला आरक्षण विधेयक के मुददे पर बोलते हुए सरदार बादल ने कहा कि पार्टी सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेती है, जिन्होने हमेशा महिलाओं की गरिमा के साथ-साथ उन्हें समानता और समान अधिकार सुनिश्चित करने की शिक्षा देती है। उन्होने कहा कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी सदन में महिला आरक्षण का प्रावधान करके उदाहरण पेश किया है।

मीटिंग में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेताओं में बलविंदर सिंह भूंदड़, बीबा हरसिमरत कौर बादल, सिकंदर सिंह मलूका, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, गुलजार सिंह रणीके, जनमेजा सिंह सेखों, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा और हीरा सिंह गाबड़िया भी थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh