ड्रग नेटवर्क को तोड़ने के बाद 'आप' ने गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब की सबसे बड़ी “जंग” 'गैंगस्टरों पे वार' का किया आगाज : नील गर्ग

गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: 2,000 पुलिस टीमें, 12,000 कर्मचारी और हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी

'आप' पिछली सरकारों द्वारा लगाई बीमारी का इलाज कर रही है, यह सियासत नहीं पंजाब के भविष्य की लड़ाई है : नील गर्ग

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 20 जनवरी : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम की बड़ी सफलता के बाद संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की सराहना की और इसे पूर्ण स्तर पर “गैंगस्टरों के खिलाफ जंग” बताया।  

मंगलवार को पार्टी दफ्तर में 'आप' नेता बुट्टा सिंह बैरागी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नील गर्ग ने बताया कि 325 दिन पहले 1 मार्च 2025 को भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ फैसलाकुन जंग शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 325 दिनों में लगभग 32 हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं, हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ तथा ड्रग मनी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में सजा की दर देश में सबसे ज्यादा लगभग 86% है। 

Advertisement

गर्ग ने कहा कि नशों की सप्लाई चेन को तोड़ दिया गया है और इस सफलता का श्रेय पंजाब पुलिस और पंजाब के लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम ने एक बात बहुत स्पष्ट कर दी है कि अगर सरकार ईमानदार हो और उसकी नीयत साफ हो, तो लोग उसके साथ खड़े होते हैं और सफलता सुनिश्चित होती है। 

अगली बड़ी चुनौती के बारे में बात करते हुए गर्ग ने कहा कि गैंगस्टरवाद कोई नई बीमारी नहीं है, बल्कि यह पिछली सरकारों के समय पनपी है। उन्होंने कहा कि वही सरकारें जिन्होंने गैंगस्टरों को सुरक्षा, शक्ति और टिकटें दीं, वे इस खतरे को फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। 

नील गर्ग ने घोषणा की कि मान सरकार ने अब गैंगस्टरों के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों वाली 2,000 पुलिस टीमें पूरे पंजाब में लगातार तलाशी और पीछा करने की मुहिम चला रही हैं, जो हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। 

गर्ग ने जोर देकर कहा कि यह कोई सियासी लड़ाई नहीं है, यह पंजाब के भविष्य की लड़ाई है। जिस तरह 'युद्ध नशों के विरुद्ध' ने पंजाब को नई उम्मीद दी है, उसी तरह 'युद्ध गैंगस्टरों के विरुद्ध' लोगों में सुरक्षा की नई भावना पैदा करेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गैंगस्टरों के लिए कोई रहम या कोई सुरक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह दौर खत्म हो गया है जब गैंगस्टरों की सरपरस्ती की जाती थी और आज संदेश साफ है कि हथियार छोड़ दो, पंजाब छोड़ दो, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहो। 

गर्ग ने खुलासा किया कि विदेशों से सक्रिय करीब 60 गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है, उनके स्थानीय नेटवर्क की पहचान की गई है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई गैंगस्टर पंजाब में हो, भारत में कहीं भी हो या विदेश में बैठा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें फंड देने वालों या उनका साथ देने वालों का भी यही हश्र होगा। 

इसके साथ ही गर्ग ने गुमराह हुए नौजवानों को मुख्य धारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौजवान इस रास्ते को छोड़कर समाज में वापस आना चाहता है, तो उनका स्वागत है। जनता के सहयोग की मांग करते हुए गर्ग ने लोगों से अपील की कि वे समर्पित हेल्पलाइन 93946-93946 पर जानकारी साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जानकारी सीधे एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के पास जाएगी, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विपक्षी पार्टियों पर चुटकी लेते हुए गर्ग ने कहा कि जो लोग रोजाना अमन-कानून की दुहाई देते हैं, वे पहले अपनी सरकारों वाले सूबों के हालात देखें। उन्होंने कहा कि अड़चनें पैदा करने की बजाय, उन्हें पंजाब के मॉडल से सीखना चाहिए और इस लड़ाई में सहयोग देना चाहिए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh