मैने और स. सुखबीर सिंह बादल ने कभी भी ‘वीर बाल दिवस’ नाम रखे जाने की सिफारिश नही की : मनजीत सिंह जी.के


चंडीगढ़, 23 दिसंबर :
 शिरोमणी अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष ने आज कहा है कि भाजपा प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाला का यह बयान सरासर झूठ है कि मैंने और अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी और इंडिया टीवी के मालिक रजत शर्मा की मौजूदगी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोट साहिबजादे के शहादत दिवस 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ नाम का सुझाव दिया था।

उन्होने कहा कि इस संबंध में  डीएसजीएमसी की ओर से एक भी प्रेस नोट भी नही जारी किया गया था। उन्होने कहा कि उक्त सेमिनार का मैंने वीडियो लिंक साझा किया है जिससे साफ पता चलता है कि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल  यां स्वयं मैने कभी भी इस दिन को ‘वीर बाल दिवस’ नाम देने मांग नही की थी।

मनजिंदर जी.के ने कहा कि भाजपा के एजेंडें की पूर्ति के लिए हाल ही में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज जी (कार्यकारी जत्थेदार श्री अकाली तख्त साहिब) द्वारा जो सिख सासंदों को आदेश दिया गया है कि दशमेश पिता के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के पवित्र ‘शहीदी दिवस’ को ‘वीर बाल दिवस’ की जगह ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ के तौर पर मनाने की मांग को संसद में रखा जाए, के विरोध में प्रीतपाल सिंह बलियावाला ने ऐसा झूठा बयान दिया है जिसके कारण उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनजीत सिंह जी.के ने कहा कि वह भाजपा नेता के खिलाफ इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगें। उन्होने यह भी कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह, जो कि श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन कार्यवाहक जत्थेदार थे, उन्हे इस मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद अपने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करके संगत को गुमराह करने की कोशिश कर रहे, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh