पंथ के नाम पर राजनीति करने वालों ने जो नहीं किया, वो मान सरकार ने कर दिखाया : 'आप' विधायक धालीवाल

भगवंत मान ने निभाया अपना वादा, अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को मिला 'पवित्र शहर' का दर्जा : कुलदीप धालीवाल 

अमृतसर/चंडीगढ़, 21 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तीन ऐतिहासिक व धार्मिक शहरों अमृतसर (वाल्ड सिटी), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को 'पवित्र शहर' का दर्जा देने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवंत मान ने सिख कौम से किया अपना वादा पूरा करके दिखाया है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने विपक्षी दलों, खासकर अकाली दल पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कई मुख्यमंत्री आए जो खुद को पंथक कहलाते थे और पंथ की राजनीति करते थे। उन्होंने कहा कि वो नेता अपने लिए तो 'फख्र-ए-कौम' जैसे अवार्ड ढूंढते रहे, लेकिन गुरुओं की चरण छुई इन पवित्र धरतियों को कभी भी अधिकारिक तौर पर पवित्र शहर का दर्जा नहीं दे सके। धालीवाल ने याद दिलाया कि विरोधी पार्टियों के हर चुनावी घोषणापत्र में यह वादा होता था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे इसे भूल जाते थे।

धालीवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर हुए पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान जो वादा किया था, आज उसका नोटिफिकेशन जारी करके उसे अमली जामा पहना दिया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों शहर सिख धर्म के तख्त साहिबान से संबंधित हैं और पंजाब की धरती पर स्थित हैं, इसलिए इनका सम्मान बहाल करना हर पंजाबी का सपना था।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने देश-विदेश में बसी समूची सिख संगत और पंजाबियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने सच्ची नीयत से काम करते हुए अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को वो मान-सम्मान दिया है जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से दुनियाभर के सिखों में खुशी की लहर है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh