अगली अकाली दल सरकार पंजाब को गैंगस्टरों  के संकट से मुक्त करेगी : सुखबीर सिंह बादल

आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि उसने गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को ज़ीरा हलके से हलका इंचार्ज बनाया और माझा हलके में खतरनाक गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के परिवार को बढ़ावा दिया 

ज़ीरा में व्यापारियों और उद्योगपत्तियों के साथ सफल बातचीत की

न्यूज़म ब्यूरो

ज़ीरा, 23 नवंबर। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि अगली अकाली दल की सरकार राज्य को गैंगस्टर के आतंक से हमेशा के लिए मुक्त कर देगी।

अकाली दल अध्यक्ष ने यहां व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया और जब व्यापारियों ने उन्हें दावा करते हुए बताया कि उन्हें रोजाना जबरन वसूली की धमकियां मिल रही हैं और पंजाब में काम करना मुश्किल हो रहा  है।

Advertisement

सरदार बादल ने व्यापारियों और उद्योगपत्तियों को आश्वासन दिया कि अगली अकाली  दल सरकार में गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होने कहा,‘‘  उद्योग को अनुकूल माहौल प्रदान करने और राज्य में नए निवेश को आकर्षित करने के लिए  यह बेहद आवश्यक है। जो गैंगस्टर बचेंगें वे यां तो सलाखों के पीछे होंगें या अस्पतालों में होंगें।’’ उन्होने जीरा से गुरप्रीत सेखेां को उम्मीदवार के रूप में उतारने और माझा हलके से कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के परिवार को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी की निंदा की।

सरदार बादल ने छोटे व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अगली अकाली दल सरकार पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा प्रस्तावित राहत योजना को फिर से लागू करेगी। उन्होने कहा कि छोटे दुकानदारों को प्रति वर्ष 1000 रूपये का एकमुश्त जीएसटी देना होगा और उन्हें बहिखाता रखने की कोई जरूरत नही होगी। उन्होने जोर देकर कहा,‘‘ कोई भी अधिकारी  आपके परिसर में प्रवेश नही कर सकेगा।’’ उन्होने बड़े व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें अपने टैक्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्व-घोषणा पत्र भरने की अनुमति होगी। उन्होने कहा,‘‘ मुझे पूरा भरोसा है कि हमें अपने नागरिकों पर विश्वास करना चाहिए और उनके मन से सरकारी अधिकारियों के प्रति सभी तरह के डर को दूर करना चाहिए वे तभी प्रगति और समृद्धि कर सकेंगें।’’

ज़ीरा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रतिनिधि बलवंत सिंह  ने मंडी यार्ड की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए सरदार बादल से अनुरोध किया कि जब अकाली दल सरकार बनने पर आ़ढ़तिया कमीशन को बढ़ाकर 2.5 फीसदी कर दिया जाए। सरदार बादल ने जवाब देते हुए कहा कि सभी यार्ड पिछली अकाली दल सरकार के कार्यकाल में बनाए गए थे, जिसके बाद मरम्मत का काम नही शुरू भी नही किया गया। उन्होने यार्डोें की मरम्मत और पुनर्निर्माण का वादा किया और आढ़तियों के कमीशन में संशोधन का भी आश्वासन दिया।

ईंट भटठा एसोसिएशन के मल्ही ने लेबर और माइनिंग विभाग के अलावा खनन के ईंट भटठा मालिकों को हो रही परेशानियों के बारे विस्तार से बताया। सरदार बादल ने आश्वासन दिया कि ईंट भटठों को खनन अधिनियम से हटा दिया जाएगा और उनके सभी मुददों का समाधान किया जाएगा।

आरएमपी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के राकेश कुमार द्वारा उठाए गए मुददों का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि छह महीने का कोर्स पूरा करने के बाद भी सभी आरएमपी पैक्टिशनर्स को प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी के रूप में माना  जाएगा।

सुनार यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह ने कहा कि  ज्वैलर्स को बिना उचित रिकाॅर्ड के गहने खरीदने के लिए परेशान किया जा रहे है, चाहे वह पुराने ग्राहक से ही क्यों न खरीदे गए हों। सरदार बादल ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को स्थायी रूप से सुलझाने के लिए ज्वेलरी एसोसिएशन के मैंबरों से सलाह-मशवरा किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन से पहले अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि हलका इंचार्ज हरप्रीत सिंह हीरो पार्टी के उम्मीदवार होंगें और सभी से उनकी जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि हलके का सर्वांगीण विकास किया जा सके।

इस अवसर पर संबोधित करने वालों में हरप्रीत सिंह हीरो, अमित कपूर, गुरमीत सिंह बूह, प्रीतराज सिंह हेरोन, चीतबीर सिंह जीरा और सुरिंदर सिंह बब्बू भी शामिल थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh