कानून ने पकड़े केजरीवाल-मान-सिसोदिया, पंजाब को लूटने के लिए अब ये सभी जाएंगे जेल : सुखबीर बादल

अटारी में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सरदार सुखबीर सिंह बादल को बताया, बाॅर्डर क्षेत्र में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में एक  

नशे की लत के कारण डकैतियां बढ़ने की शिकायत की । मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की मांग की

अकाली दल अध्यक्ष ने दावा किया कि कानून ने आखिरकार अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और मनीष सिसोदिया को पकड़ लिया है। पंजाब को लूटने के लिए अब ये सभी जेल जाएंगें

न्यूज़म ब्यूरो

अटारी, 7 अक्टूबर। शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष ने सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि बाॅर्डर क्षेत्रों में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और अगली अकाली दल सरकार नौजवानों को लाभकारी रोजगार प्रदान करने के लिए तीन लाख खाली पड़ी सरकारी नौकरियों को भरने के साथ ही इसके लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी।

Advertisement

अकाली दल अध्यक्ष द्वारा घर-घर यात्रा अभियान के दौरान चीचा गांव में 23 साल की सुखजीत कौर अपनी समस्या बताते हुए कहा ,‘‘ मेेरे पिता काम करने में असमर्थ हैं। मेरी मां गृहिणी है। मेरे दोनो भाई बेरोजगार हैं। इस परिवार की खुशहाली के लिए नौकरियों की जरूरत है।’’ सरदार बादल ने उन्हें आश्वासन दिया कि बाॅर्डर बेल्ड में उचित प्रोत्साहन देकर उद्योग लाने के साथ साथ अगली अकाली दल सरकार के गठन के एक साल के भीतर ही तीन लाख खाली सरकारी नौकरियों को भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने आगे कहा,‘‘ हमारे पास प्रत्येक जिले में प्रस्तावित वल्र्ड स्किल यूनिवर्सिटी के केंद्र स्थापित करके नौजवानों को कौशल प्रदान करने की योजना है।उन्होने कहा कि नौजवानों को प्रस्तावित दस लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा दिया जाएगा जिसका लाभ उठाकर वे उद्यमी बन सकेंगें।’’

चीचा के जसवंत सिंह ने सरदार बादल को बाॅर्डर बेल्ट की एक और गंभीर समस्या से अवगत कराया। उन्होने कहा कि नशे की बिक्री सरेआम होने के कारण नशेड़ी की समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। ये नशेड़ी नशे खरीदने के लिए मोटर-पंप , तार और यहां तक कि धातु की वस्तुएं भी चोरी कर रहे हैं। इससे गांवों में डर पैदा हो गया है और महिलाएं अंधेरा होने के बाद घर से बाहर कदम रखने से डरती हैं।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने गांव के पांच घरों का दौरा किया और लोगों से आग्रह किया कि वे अगली अकाली दल सरकार से पांच सबसे बड़ी अपेक्षाओं को फाॅर्म में सूचीबद्ध करें। लोगों से फाॅर्म भरने का आग्रह करते हुए कहा कि बुनियादी स्तर पर फीडबैक लेने के बाद पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र को अंतिम रूप देगी और 1 नवंबर में इसे जारी करेगी।

सरदार बादल ने पत्रकारों को बताया कि घरों का दौरा करने के बाद उन्हें बेहद दुख हुआ। उन्होने कहा,‘‘ महिलाओं ने मुझे बताया कि नशे की सरेआम बिक्री एक पूरी पीढ़ी को तबाह कर रही है। उन्होने अपने बेटों को नौकरी नही मिलने पर चिंता व्यक्त की , जिससे वे डिप्रेशन में जा रहे और ड्रग माफिया के चंगुल में फंस रहे हैं। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा शुरू किए गए सामाजिक भलाई लाभों को बहाल करने की आवश्यकता भी व्यक्त की। उन्होने कहा,‘‘ मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे बताते हैं कि सामाजिक भलाई लाभों में भारी कटौती की गई है यां उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।’’ उन्होने कहा कि लोग उन्हें बता रहे थे कि अकाली दल के कार्यकाल में उन्हें 30 किलो गेंहू मिलता था, लेकिन अब केवल 10 किलो मिल रहा है। उन्होने कहा,‘‘ मैं आश्वासन देता हूं कि हमारी सरकार बनने के बाद इसे 4 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ाकर 50 किलो कर दिया जाएगा।’’

गांव के दुकानदार ने अकाली दल अध्यक्ष से कहा कि लोगों को शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त दी जानी चाहिए। उन्होने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा पहुंच से बाहर हो गई है, जबकि सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल सुविधाएं बहुत ज्यादा मंहगी हो गई हैं। सरदार बादल ने आश्वासन दिया कि वे एक विस्तृत योजना बनाएंगें ताकि उच्च स्तरीय शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सकें। उन्होने कहा,‘‘ हम सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए गरीब छात्रों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करना जरूरी करेंगें। हम प्रत्यके जिले में मेडिकल काॅलेज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे सुपर स्पेशलिस्ट सेवाएं लोगों के घरों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।’’ इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं गुलजार सिंह रणीके, राजा लाधे, सुरजीत पहलवान और मुखविंदर सिंह खप्परखेड़ी भी मौजूद थे।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल , मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया और उनके गिरोह को आखिरकार कानून ने पकड़ लिया है। ये सभी लोग अब पंजाब और उसके संसाधनों को लूटने के लिए जेल जाएंगें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर हाल ही में ईडी और सीबीआई की छापेमारी से यह साफ हो गया है कि सीएमओ भ्रष्टाचार का अडडा बन गया था और नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों की सभी पोस्टिंग और तबादले सबसे उंची बोली लगाने वाले को बेचे जाते थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh