राजनेता-पुलिस सांठगांठ के खिलाफ कार्रवाई कर ड्रग माफिया के खात्मा की मांग की : बीबा बादल

मुख्यमंत्री और डीजीपी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए
जोटा के कातिल और मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक विजय सिंगला,पुलिस अधिकारियों और ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 15अक्टूबर। शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज राजनेता-पुलिस गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करके ड्रग माफिया का सफाया करने और साथ ही उन्होने नशे के खतरे को कंट्रोल करने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग की है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए बठिंडा सांसद ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा जो ड्रग के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, उन्हें दो दिन पहले मानसा के एक मेडिकल स्टोर से  नशे की अवैध बिक्री का विरोध करने के लिए  गोली मारकर कत्ल कर दिया गया।  उनकी मौत से पंजाबी बेहद दुखी हैं और न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पर इसका कुछ असर नही हुआ है। उन्होने कहा,‘‘ मानसा के विधायक विजय सिंगला के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नही की गई, जिन पर ड्रग तस्करों का संरक्षण करने का आरोप है और डीएसपी और एसएसपी पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप हैं ,किसी पर भी कोई कार्रवाई नही की गई।’’

बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि झोटा के कत्ल के पीछे की साजिश को उजागर करने के मामले को सीबीआई को सौंपने सहित शोक संतप्त परिवार की कोई भी मांग पूरी नही की गई है। उन्होने कहा,‘‘ सरकार ने अभी तक यह नही बताया है कि हत्यारे अश्विनी कुमार को 2024 में मानसा एसएसपी द्वारा पिस्टल का लाइसेंस क्यों दिया गया, जबकि उसकी मेडिकल स्टोर पर दस बार छापा मारा जा चुका है और उसे 2023 में नशे की गैरकानूनी बिक्री के आरोप में जेल भी भेजा गया था।’’

बीबा बादल ने मानसा के ड्रग इंस्पेक्टर और उन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ,जो शिकायतों के बावजूद अश्विनी कुमार के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि ड्रग इंस्पेक्टर , पुलिस और स्थानीय विधायक के नाक के नीचे ही नशे का व्यापार फल-फूल रहा था। इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ उन्होने कहा कि इस मामले में एक एसएचओ का निलंबन महज दिखावा  प्रतीत होता है।

यह कहते हुए कि शिरोमणी अकाली दल ने झोटा के पिता भीम सिंह द्वारा पंजाब बंद का समर्थन किया, बीबा बादल ने कहा कि वह शोक संतप्त पिता द्वारा की गई सभी मांगों को उठाने के लिए पंजाबियों के साथ एकजुट होकर खड़ी हैं , जो हर रोज नशे के खतरे का खामियाजाज भुगत रहे हैं। यह कहते हुए कि अकाली दल ने राज्य में ड्रग तस्करों और उनका बचाव करने वालों का मुकाबला करने के लिए पहले ही ‘माई भागो दी फौज’ का गठन कर लिया है। उन्होने कहा,‘‘ हम आने वाले दिनों में इस आंदोलन को व्यापक बनाएंगें और लड़ाई को ड्रग माफिया और उनके सरगनाओं के घरों को तक लेकर जाएंगें।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh