पंजाब में बोले CM सैनी, व्यापारियों-उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान को हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

हरियाणा में निवेश, उद्योगों के विस्तार, एमएसएमई को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री का जिला व्यापार मंडल, जालंधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने किया स्वागत

न्यूज़म ब्यूरो 

जालंधर, 18 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जालंधर में जिला व्यापार मंडल एवं जालंधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि व्यापारियों और उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी प्रदेश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उद्योगों के विस्तार से निवेश को बढ़ावा मिलता है, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उद्यमियों को अनुकूल वातावरण मिले और वे नए निवेश तथा कारोबार के विस्तार के लिए प्रोत्साहित हों। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने सिंगापुर और स्वीडन का दौरा कर विदेशी निवेश सहित अन्य औद्योगिक प्रोत्साहनों पर विमर्श किया और अनेक समझौता हस्ताक्षर किए हैं।

हरियाणा में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नई पहल

हरियाणा सरकार ने उद्योगों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न नीतिगत पहल की हैं। हरियाणा की औद्योगिक नीति-2026 और एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी पहलों का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, उद्यमियों को प्रोत्साहन देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

सरकार द्वारा पात्र उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने, निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उद्योगों के विकास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से पारदर्शिता तथा प्रोत्साहन राशि के समयबद्ध वितरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्यमियों के सुझावों को महत्व देती है और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से देश में व्यापार एवं उद्योग के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में व्यापारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh