युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला और दी शुभकामनाएं
न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 23 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पटियाला के दौलतपुर में क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ियों और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला और उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने युवा खिलाड़ियों से नशे और नकारात्मकता से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच आम नागरिक की तरह देखकर युवा खिलाड़ी उत्साहित नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक संवाद किया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।