झोटा की हत्या में शामिल पुलिस और ड्रग अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का परिवार को पूरा अधिकार
नशे के कारोबार को रोकने के लिए मावां-धीया की फौज के सदस्यों से जत्था बनाने का आग्रह किया
न्यूज़म ब्यूरो
जीरकपुर, 27 अक्टूबर। शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा है नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले शहीद परमिंदर सिंह झोटा का पार्थिक शरीर मांगों को न मानने के कारण मुर्दाघर में पड़ा हुआ है एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसा करने से इंकार करके पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। बठिंडा सांसद ने डेरा बस्सी और घनौर में ‘मावां-धीयां इंसाफ यात्रा’ के तहत दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री ने परिवार से मिलने से इंकार कर दिया और इसके बजाय कह रहे कि परिवार की मांगें वास्तविक नही हैं।’’
उन्होने कहा कि ड्रग माफिया के हाथों अपने बेटे को खाने वाला पीड़ित परिवार राजनेता-पुलिस गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होने कहा,‘‘ परिवार को उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का पूरा अधिकार है, जिन्होने परविंदर झोटा के हत्यारे अश्विनी कुमार को हथियार का लाइसेंस दिया था और इसके अलावा ड्र्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का पूरा अधिकार है, जिसने अपनी निगरानी में अश्विनी की दवाई की दुकान पर साइकोट्रोपिक ड्रग्ज बेचने की अनुमति दी थी।’’

यह कहते हुए कि आम आदमी पार्टी सरकार का ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई इरादा नही है, बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा,‘‘ अब हमें खुद अपने राज्य को इस खतरे से बचाना होगा।’’ उन्होने कहा कि यही कारण है कि मावां-धीयां दी फौज बनाई गई । उन्होने अभियान में शामिल होने वाली सभी महिलाओं से अपील की कि वे पंद्रह-पंद्रह के ‘‘जत्थे’’ बनाएं और गांवों में नशे के कारोबार को रोकने के लिए बाहर आने की अपील की है।

उन्होने महिलाओं से नशे बेचने वालों का विवरण दर्ज करने की अपील की। उन्होने कहा,‘‘ 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद सभी नशे के अपराधियों पर नकेल कसने और कहा कि आपकी गवाही का इस्तेमाल उन्हें सजा दिलाने के लिए किया जाएगा।’’ उन्होने यह भी खुलासा किया कि अगली अकाली दल सरकार ड्रग तस्करों को दस साल के लिए जमानत देने से इंकार करने के लिए कानून में बदलाव करेगी।

बीबा बादल ने जिन माताओं ने नशे की वजह से अपने बेटों को खो दिया उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होने कहा कि सुल्तानपुर लोधी की मंजीत कौर जैसी महिलाओं की हालत देखना बहुत कठिन है जिन्होने नशे की वजह से अपने पांच बेटों को खो दिया और प्रीतो ने इस बुराई के चलते अपने 4 बच्चों को खो दिया। उन्होने नशे के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर झोटा की मां और पत्नी की सराहना की ,जो आम आदमी पार्टी की ताकत के सामने खड़ी हुई और इस बुराई के खिलाफ लड़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

इस मौके पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एनके शर्मा ने अपने हलके के दो लड़कों की उसी दिन नशे की ओवरडोज केे कारण हुई मौत का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्क नशे का अडडा बन गए हैं और नशेड़ी स्नैचिंग और अन्य अपराधों में लिप्त होकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होने डेरा बस्सी में पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा डेराब स्सी में किए गए विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए बताया कि हलके में एक आईटी और एडू सिटी का निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर संबोधित करने वाले अन्य नेताओं में परमजीत कौर लांडरां, और बबीता शर्मा शामिल थी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।