2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद पंजाब का पानी राजस्थान में बहने से मोड़ेगी : सरदार सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल मुख्यमंत्री को केंद्र के दबाव में पंजाब की नदियों का पानी हरियाणा को बेचने की हरगिज अनुमति नही देगा, क्योंकि केंद्र के पास उनके द्वारा आॅस्ट्रेलिया में 2500 एकड़ जमीन खरीदने की सूची वाली फाइल मौजूद है
 
न्यूज़म ब्यूरो 
 
खेमकरण, 18फरवरी : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के पानी को राजस्थान में बहने से रोकने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अगली अकाली दल सरकार पंजाब के खेतों की सिचांई के लिए राजस्थान फीडर नहर में बहने वाले पानी को मोड़ेगी। 
 
अमरकोट की अनाज मंडी में पार्टी के ‘पंजाब बचाओ-सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ अभियान के तहत एक विशाल रैली मैं हज़ारो की संखिया मैं लोगो को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हम कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के साथ किए गए भेदभाव को खत्म कर देंगें, जिन्होने नदी के आधे पानी को राजस्थान में दे दिया, जोकि रिपेरियन सिद्धांत का उल्लंघन है, जिसके अनुसार नदी का पानी पर उसी राज्य का हक होता है जिसमें वह बहती है।’’
 
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने यह भी स्प्ष्ट किया कि शिरोमणी अकाली दल, मुख्यमंत्री को एसवाईएल नहर के माध्यम से हरियाणा को पानी देने की अनुमति देकर राज्य के हितों से समझौता करने की अनुमति नही देगा, क्योंकि केंद्र के पास आॅस्ट्रेलिया में उनकी 2500 एकड़ जमीन खरीद की सूची वाली फाइल मौजूद है। उन्होने कहा,‘‘ यही कारण है कि भगवंत मान ने अब इस मुददे पर अपना रूख नरम कर लिया है और सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वे पंजाब के पानी को हरियाणा को सौंपने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।’’
 
पार्टी के खेमकरण हलका इंचार्ज विरसा सिंह वल्टोहा के साथ वहां व्यापक तालियों की गड़गड़ाहट के  बीच अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद वह गैंगस्टर संस्कृति और ड्रग माफिया को जड़ से खत्म कर देगी। उन्होने कहा,‘‘ हम ऐसे तत्वों की संपत्तियों की नीलामी करने के अलावा दस साल की जमानत देने से इंकार करने के लिए कानूनों में बदलाव करेंगें।’’
 
सरदार बादल ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली स्थित कंपनियों को कीमती अचल संपत्ति सौंपने के प्रयास से लोगों को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा,‘‘ इससे पहले शिरोमणी अकाली दल ने सरकार को लुधियाना में 34 हजार एकड़ जमीन निजी कंपनियों को मामूली कीमत पर देने से रोक दिया था। अब सरकार ने मोहाली में चुनिंदा कंपनियों को आधी कीमत पर अचल संपत्ति सौंपने का फैसला किया है। अकाली दल इस तरह की सभी नीलामियों को रदद करने के लिए वचनबद्ध है और उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा जो इन संदिग्ध सौदों में शामिल होते हैं।’’
 
 

 

सरदार बादल ने पंजाबियों से हर चुनाव में नई राजनीतिक पार्टियों के साथ प्रयोग बंद करने की भावुक अपील करते हुए कहा,‘‘ अगर हमें पंजाब बचाना है तो हमें अकाली दल को सत्ता में वापिस लाना होगा। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अपने पिता सरदार परकाश सिंह बादल की तरह मैं पंजाब को तेजी से आगे लेकर जाउंगा।’’ उन्होने यह भी उदाहरण दिया कि कैसे आम आदमी पार्टी ने राज्य को इस हद तक खोखला कर दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नाम के पद पर रह गए हैं और पूरा मुख्यमंत्री कार्यालय अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार के नियंत्रण में है। उन्होने यह भी बताया कि कैसे उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा नामांकन के लिए 75 करोड़ रूपये देने पड़े और लवली यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल ने नामांकन के लिए 50 करोड़ का  भुगतान करना पड़ा।
 
सरदार बादल ने पंजाब के लोगों के लिए समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए कई प्रतिबद्धताओं की घोषणा की। किसानों के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा कि अगली अकाली दल  की सरकार बनने के एक सप्ताह के भीतर ही जिन किसानों के पास टयूबवैल कनेक्शन नही है उन्हे कनेक्शन दिए जाएंगें। उन्होने बाढ़ से निपटने के लिए नदियों पर पक्के बांध बनाने की घोषणा की, अब तक जिन लोगों को जमीन के अधिकार से वंचित रखा गया उन्हे जमीन अधिकार देने का आश्वासन दिया और जमीन के संयुक्त स्वामित्व के मुफ्त विभाजन का आश्वासन दिया।
सरदार बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा वंचितों को मिलने वाले सामाजिक भलाई लाभों को कम करने और अब उन्हें पूरी तरह से नकारने के बारे बात करते हुए कहा,‘‘ हम सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा शुरू की गई सभी सामाजिक भलाई योजनाओं को बढ़ाने के साथ-साथ कमजोर वर्गों के लिए और भी नई योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होने कहा कि आटा-दाल योजना को फिर से शुरू किया जाएगा , जिसमें आटा 4 रूपये किलो और दाल 20 रूपये प्रति किलो दी जाएगी।
 
 

उन्होने कहा,‘‘ गरीब वर्गों को एक लाख रूपये विवाह सहायता दी जाएगी और बुढ़ापा पेंशन 3100 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा।’’उन्होने यह भी घोषणा की कि गांवों में ‘लाल डोरा’ के अंतर्गत आने वाली सभी जमीनों को उनके मालिकों के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा और सभी कच्चे मकानों का आधुनिक तरीके से पुननिर्माण किया जाएगा और सभी ग्रामीण सड़कों को कंक्रीट से पक्का किया जाएगा। 
 
यह कहते हुए सरदार बादल ने कहा कि नौजवानों के लिए नए रोजगार और अवसर खोले जाएंगें और सभी नए उद्योगों को 75 फीसदी पंजाबी नौजवानों को ही नौकरी पर रखना होगा। उन्होने कहा कि सभी सरकारी नौकरियां केवल पंजाबियों के लिए ही उपलब्ध होगीं। उन्होने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसे वे 10 साल की अवधि के भीतर वापिस कर सकते हैं। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार , सरकारी और निजी इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेजों में मेधावी स्कूलों के छात्रों के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करेगी।
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh