कांग्रेस की बरनाला रैली पर ‘आप’ का तीखा हमला, पंजाबी नेताओं को पोस्टर में जगह नहीं : बलतेज पन्नू

मुख्यमंत्री बनने की जैकेटें सिलवाने वाले कांग्रेसी नेताओं की पोस्टर से भी फोटो गायब : पन्नू

फिर ‘दिल्ली वाले आ गए’ की रोज दुहाई देने वाले पंजाब के कांग्रेसियो, ये राहुल गांधी क्या भुलथ से हैं और खड़गे जी बाघा पुराना से हैं ? : बलतेज पन्नू

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 फरवरी : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस द्वारा बरनाला में की गई रैली पर तीखा वार करते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की हाईकमान के सामने शून्य हो चुकी हैसियत को बेनकाब किया है।

बलतेज पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर लिखा कि “दिल्ली वाले आ गए, दिल्ली वाले आ गए! हर रोज दुहाई देने वाले पंजाब के कांग्रेसियो, ये राहुल गांधी क्या भुलथ से हैं और खड़गे जी बाघा पुराना से हैं?”

Advertisement

पन्नू ने कांग्रेस के उन पंजाबी नेताओं पर भी निशाना साधा जो मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि बहुत बुरी हुई बेचारे कांग्रेसियों के साथ जो मुख्यमंत्री बनने की जैकेटें सिलवाए घूम रहे हैं, उनकी तो पोस्टर से भी फोटो गायब हो गई।

बलतेज पन्नू के इस तीखे तंज का सीधा इशारा इस बात की ओर है कि कांग्रेस की बरनाला रैली के पोस्टरों में पंजाब के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को जगह नहीं दी गई, जबकि यही नेता आम आदमी पार्टी पर “दिल्ली से पंजाब चलाने” का आरोप लगाते रहते हैं।

‘आप’ के मीडिया प्रभारी के इस बयान ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति की उस तस्वीर को भी सामने लाया है जहां पंजाब के कई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लालायित हैं, लेकिन हाईकमान की नजर में उनकी कोई पूछ-परख नहीं है और इतनी भी नहीं कि रैली के पोस्टर में उनकी फोटो तक लग सके।

 

‘आप’ पंजाब के नेता जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली में होंगे शामिल 

‘आप’ पंजाब के वालंटियर्स 1 मार्च को बड़ी संख्या में पहुंचेंगे दिल्ली : बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता रविवार(1 मार्च) को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर में राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पंहुंचेगे।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब की पूरी लीडरशिप अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान जैसी खड़ी है और जंतर-मंतर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता औऱ समर्थकों के साथ शामिल होगी। उन्होंने कहा कि आप पंजाब के नेता और वालंटियर एकजुटता दिखाने औऱ राष्ट्रीय कन्वीनर द्वारा पार्टी के भविष्य की रूपरेखा बारे सुनने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेगे।

बलतेज पन्नू ने कहा कि यह रैली एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, जो कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को बरी करने के अदालत के हालिया फैसले के बाद आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह पंजाब के लोगों को भी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है। सत्य की जीत हुई है।

आप पंजाब के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि रैली आप और उसके नेतृत्व के विरुद्ध भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेताओं की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जनता इन चालों को समझ चुकी है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे कहा कि जंतर-मंतर से उठने वाली आवाज पूरे देश में गूंजेगी और उन लोगो के प्रेरित करेगी जो पारदर्शी शासन और लोगों के अनुकूल नीतियों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह रैली न केवल झूठे आरोपों का जवाब देगी बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक नई दिशा भी तय करेगी।

आप पंजाब नेतृत्व ने राज्य से दिल्ली जाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और रैली की सफलता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि यह सभा देश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित होगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh