खरड़ में मावां-धीयां की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया

बठिंडा सांसद ने कहा यहां महिलाओं की विशाल सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा,‘‘ पंजाब की महिलाओं के लिए नशे की इस बुराई को खत्म करना उनकी नंबर एक प्राथमिकता है। यही कारण है कि अकाली दल ने नशे के खिलाफ एक आंदोलन शुरू किया, जिसकी अगुवाई महिलाएं कर रही हैं, जिन्हे इस बुराई का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा।’’
बीबा बादल ने खरड़ में मावां-धीयां की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा की प्रशंसा की।

बठिंडा सांसद ने कहा कि पंजाब में हालात पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गए हैं, क्योंकि दलजीत सिंह के शव को विरोध स्थल पर लेकर जाने के दौरान पुलिस ने शव का अपहरण कर लिया, जहां परविंदर सिंह झोटा का परिवार अपने बेटे के लिए न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। यह दावा करते हुए कि दलजीत के परिवार के सदस्यों को भी पीटा गया, जब उन्होने पुलिस को उनका शव लेकर जाने से रोकने की कोशिश की।

बीबा बादल ने यह भी कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री ने नशा विरोधी शहीद परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने से इंकार कर दिया और इसके बजाय वह अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस जाने का फैसला किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी नशे के कारोबार के विरोध में काला झंडा दिखाने वाले मोहनजीत सिंह को प्रताड़ित किया और बिजली का करंट लगाए गए थे।

इस अवसर पर रविंदर सिंह खेड़ा,एसजीपीसी मैंबर परमजीत कौर लांडरां और सुखवीर कौर खेड़ा ने भी संबोधित किया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।