10नवंबर से शुरू होने वाली पंजाब यात्रा अब 15 नवंबर से शुरू होगी
अकाली दल अध्यक्ष ने पार्टी के हलका इंचार्जों से मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दलजीत सिंह जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ पंजाब में पहले कभी ऐसी स्थिति नही देखी गई।’’ पुलिस ने दलजीत सिंह के पार्थिव शरीर को जबरन परिवार से छीन लिया। उन्होेने कहा,‘‘ चूंकि पंजाब में कोई कमांडर नही है इसीलिए पुलिस भी अपनी मनमानी कर रही है।’’

यह जोर देकर कहते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ राहुल गांधी की पंजाब यात्रा से पंजाबियों पर कोई असर नही पड़ेगा, क्योंकि उन्होने अपनी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करने का निर्णय किया है, जो अकेले ही उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरी उतर सकती है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम किसी भी ऐसी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं जो हमारी विचारधाराओं और नीतियों को स्वीकार करती है।’’ उन्होने कहा कि हम पहले ही साफ कर चुके हैं कि अकाली दल कभी भी कांग्रेस यां आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी। उन्होने कहा,‘‘ जब भी गठबंधन का प्रस्ताव आएगा , हम उस पर विचार करेंगें।’’
इस बीच पार्टी की मीटिंग के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि 10 नवंबर से शुरू होेने वाली पंजाब यात्रा अब 15 नवंबर से शुरू होगी। उन्होने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल इस यात्रा की अगुवाई करेंगें और त्योहारों के मौसम के साथ-साथ इस वजह से यह यात्रा स्थगित की जा रही क्योंकि किसान मंडियों में व्यस्त हैं।
अकाली नेता ने यह भी घोषणा की कि अकाली दल अध्यक्ष कल से एक विशेष कार्यक्रम शुरू करेंगें जिसके तहत वह 12 विधानसभा हलकों के व्यापारियों और उद्योगपत्तियों से मुलाकात करेंगें। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में 12 विधानसभा हलकों को शामिल किया जाएगा और इसकी पहली मीटिंग कल संगरूर और बरनाला में होगी।

उन्होने यह भी घोषणा की कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब मानवाधिकार कमिशन से मिलेगा और उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील करेगा जिन्होने मानसा में दलजीत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके परिवार से जबरन छीन लिया। उन्होने कहा कि इस प्रक्रिया में पीड़ित परिवार के साथ हुई मारपीट का मुददा भी आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होने कहा कि पुलिस की ज्यादती के अन्य मामलों को भी आयोग के समक्ष उठाया जाएगा।
मीटिंग में एसजीपीसी के मैंबर सूबा सिंह डबवाली और अमरजीत सिंह भलाईपुर के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई, जिनका हाल ही में निधन हो गया था।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।