*श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस: कुल 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे चार नगर कीर्तन- तरुनप्रीत सिंह सौंद*

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मना रही है। इन आयोजनों की सफलता और समुचित प्रबंधन के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।
– दुनियाभर की संगत को नगर कीर्तनों में शामिल होने का निमंत्रण
 
चंडीगढ़, 5 नवंबर:
 
पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मना रही है। इन आयोजनों की सफलता और समुचित प्रबंधन के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।
 
 सौंद ने बताया कि 19 नवंबर को विभिन्न धार्मिक स्थलो से शुरू होने वाले चार नगर कीर्तनों की कुल लंबाई 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और यह पूरे पंजाब के प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे।
 
उन्होंने बताया कि मुख्य नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू होगा, जो जम्मू, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, माहिलपुर और गढ़शंकर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 19 नवंबर को जम्मू, 20 नवंबर को पठानकोट और 21 नवंबर को होशियारपुर में होगा। इस नगर कीर्तन की कुल लंबाई 544 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
 
माझा-दोआबा मार्ग पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन गुरदासपुर से शुरू होगा, जो बटाला, बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन, गोइंदवाल साहिब, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, बंगां और बलाचौर से होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 20 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब और 21 नवंबर को जालंधर में रहेगा। यह नगर कीर्तन  कुल  345 किलोमीटर का फासला तय करके श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा ।
 
मालवा-1 रूट पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन फरीदकोट से आरंभ होगा, जो फिरोजपुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, खन्ना, सिरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मुरिंडा, चमकौर साहिब और रूपनगर से होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। इसका ठहराव 20 नवंबर को लुधियाना और 21 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब में रहेगा। यह नगर कीर्तन की कुल लंबाई 320 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।
 
सौंद ने आगे कहा कि मालवा-2 मार्ग पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन तलवंडी साबो से शुरू होगा, जो बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, राजपुरा, बनूर, मोहाली, कुराली और रूपनगर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 20 नवंबर को संगरूर और 21 नवंबर को मोहाली में रहेगा। यह नगर कीर्तन की कुल लंबाई 354 किलोमीटर का फासला तय करेगा ।
 
तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दुनियाभर की संगत से अपील की है कि वे इन नगर कीर्तनों में शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित करें। उन्होंने अन्य सभी आयोजनों में भी संगत को उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh