350वीं शहीदी शताब्दी : अत्याधुनिक 360 डिग्री प्रोजेक्शन के द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की महान विरासत को श्रद्धांजलि भेंट

चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब, 25 नवंबर। पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में तकनीक और परंपरा के अनूठे सुमेल से एक नवीन मिक्स्ड रियलिटी अनुभव तैयार किया गया है। यह पहल तकनीक और परंपरा के इस सुमेल को दर्शाती है जो नौवें गुरु साहिब के साहस और आध्यात्मिक नेतृत्व को सम्मान देते हुए संगत को डिजिटल तरीके से प्रभावशाली वृत्तांत से जोड़ती है।
‘हिन्द दी चादर’ के जरिए श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के पवित्र सफर के 11 महत्वपूर्ण पलों को किया जीवंत
 
 
स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करके संगत इन ऐतिहासिक घटनाओं का कर सकती है अनुभव
 
 
 
चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब, 25 नवंबर। पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में तकनीक और परंपरा के अनूठे सुमेल से एक नवीन मिक्स्ड रियलिटी अनुभव तैयार किया गया है। यह पहल तकनीक और परंपरा के इस सुमेल को दर्शाती है जो नौवें गुरु साहिब के साहस और आध्यात्मिक नेतृत्व को सम्मान देते हुए संगत को डिजिटल तरीके से प्रभावशाली वृत्तांत से जोड़ती है।
 
 
यह 360 डिग्री मिक्स्ड रियलिटी का अनुभव स्मार्टफोन के माध्यम से यादगारी समारोहों में लगाई गई स्टैंडियों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके प्राप्त किया जा सकता है, जो संगत को एक अनोखे वृत्तांत से जोड़ता है। इससे संगत श्रद्धा के साथ-साथ भविष्योन्मुखी तकनीक का अनुभव भी करती है।
 
 
इस पहल का मुख्य केंद्र, जिसका शीर्षक ‘हिन्द दी चादर’ है, श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के पवित्र यात्रा के 11 महत्वपूर्ण पलों को जीवंत करता है। इस प्रस्तुति के माध्यम से संगत को गुरु साहिब द्वारा गुरगद्दी संभालना, धार्मिक स्वतंत्रता के लिए डटकर खड़े होना, चांदनी चौक में शहादत तथा रकाब गंज साहिब में गुप्त रूप से संस्कार सहित महत्वपूर्ण घटनाओं का अनोखा अनुभव प्रदान किया जाता है। गुरु साहिब के जीवन के हर पल को शानदार विजुअल्स और प्रामाणिक वृत्तांत के साथ तैयार किया गया है, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब से हवाले दिए गए हैं तथा ऐतिहासिक वृत्तांतों का ध्यान रखा गया है।
 
 
इसमें मनमोहक लाइट एंड शैडो शो का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है जो रूहानी माहौल पैदा करता है। गुरु साहिब की शानदार विरासत को नवीन तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस मिक्स्ड रियलिटी अनुभव को फ्लैम के सहयोग से तैयार किया गया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh