नांदेड़ साहिब में सरदार सुखबीर सिंह बादल पर कायरतापूर्ण हमले की हाईकोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच की मांग की : शिरोमणी अकाली दल
शिअद ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के ममले में मांगी हाईकोर्ट की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच
स.बलविंदर सिंह भूंदड़ और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और राजा वड़िंग बरगाड़ी बेअदबी और बहबलकलां पुलिस फायरिंग मामले से इस कायरतापूर्ण हमले को जोड़कर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 13 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल ने आज नांदेड़ साहिब के एक गुरुद्वारे में पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल पर इस कायरतापूर्ण हमले ,जिसमें खुफिया और सुरक्षा की नाकामी के साथ-साथ इस जघन्य कृत्य के पीछे की साजिश की उच्च न्यायालय की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेताओं स. बलविंदर सिंह भूंदड़ और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा और स. अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा‘‘ अब यह साफ हो गया है कि जब भी शिरोमणी अकाली दल तेजी से आगे बढ़ता है तो पंथ विरोधी ताकतें पंथ को नेतृत्वविहीन करने के लिए कायरतापूर्ण हमले करती है।’’

अकाली नेताओं ने कहा कि ऐसा पहली बार नही हुआ है । उन्होने कहा,‘‘ पहले श्री दरबार साहिब के परिसर में सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था। उन्होने कहा,‘‘ अगर हमारी मांग के अनुसार उस घटना की निष्पक्ष जांच हो गई होती तो आज की घटना को टाला जा सकता था।’’ नेताओं ने मांग की कि आज की घटना की जांच मे अमृतसर हमले को भी शामिल किया जाना चाहिए , क्योंक दोनों ही हमलों का मकसद एक ही था‘‘ सरदार सुखबीर सिंह बादल को खत्म करके अकाली दल को कमजोर करना।’’
डाॅ. चीमा ने आम आदमी पार्टी के साथ -साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बरगाड़ी बेअदबी और बहबलकलां पुलिस फायरिंग की घटना से इस कायरतापूर्ण जघन्य हमले को जोड़कर राजनीति करने की कोशिश करने के लिए निंदा की है। उन्होने कहा,‘‘ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह रंधावा समेत इन सभी ने गैर जिम्मेदाराना टवीट किए हैं, जिनसे पता चलता है कि वे पीड़ित के बजाय हमलावर के साथ खड़े हैं। ’’ डाॅ.चीमा ने जोर देकर कहा कि जब सरदार बादल पर श्री दरबार साहिब में जानलेवा हमला हुआ तब आप पार्टी की सरकार ने ऐसा ही किया था।

उन्होने कहा,‘‘ अब आम आदमी पार्टी फिर से लोगों को भड़काकर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं । उन्होने कहा कि राजा वड़िंग आम आदमी पार्टी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं, उन्होने पंजाबियों से ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अपील की है। डाॅ. चीमा ने कहा,‘‘ हमारी पार्टी हमेशा शांति और सांप्रदायिक भाईचारे के लिए हमेशा खड़ी रही है और हमेशा खड़ी रहेगी।’’
अकाली नेताओं ने अपने भक्त की रक्षा करने के लिए वाहेगुरु का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा,‘‘ यह सब निष्काम सेवा की ही परिणाम है’’। उन्होने कहा,‘‘ जिसदा साहिब डाढ़ा होए तिसनू मार न सके कोई।’’
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।