अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश : 5 किलो हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को पूरी तरह नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल के एक गुर्गे को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।
गिरफ्तार किया गया आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था : डीजीपी गौरव यादव
 
 
अमृतसर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को पूरी तरह नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल के एक गुर्गे को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।
 
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर ग्रामीण के गांव भिंडी औलख कलां का निवासी है। पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा आरोपी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका वह नशे की खेपें लाने-ले जाने के लिए उपयोग करता था।
 
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह पाकिस्तान-आधारित तस्कर अवान के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप भारत भेजता था।
 
ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए, डीजीपी ने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के नज़दीक स्थित गांव भिंडी औलख में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुँचने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसे एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गांव के गेट के पास वाले क्षेत्र से आगे डिलीवर किया जाना था। 
 
उन्होंने कहा कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीम ने अजनाला-लोपोके सड़क पर संदिग्ध कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की।
 
उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 71, दिनांक 29-11-2025 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh