सरहद पार से तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

अमृतसर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की शुरू की गयी मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सरहद-पार हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को सात आधुनिक पिस्तौलों, जिनमें तीन पीएक्स5 और चार .30 बोर की पिस्तौलें शामिल हैं, के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार किये गये आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे : डीजीपी गौरव यादव
 
 
दोनों आरोपी अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में थे सक्रिय और तस्करी किए गए हथियारों की आपूर्ति एवं वितरण में कर रहे थे सहायता : सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर
 
 
 
अमृतसर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की शुरू की गयी मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सरहद-पार हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को सात आधुनिक पिस्तौलों, जिनमें तीन पीएक्स5 और चार .30 बोर की पिस्तौलें शामिल हैं, के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
 
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान बलविंदर सिंह (32), निवासी गांव भिंडी नैण, अमृतसर, और जुगराज सिंह उर्फ जग्गा (29), निवासी गांव मुल्ला बैहराम, अमृतसर, के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि ये आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और इनके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं।
 
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क करता था और अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए पिकअप पॉइंट एवं डिलीवरी रूट तय करता था। डीजीपी ने बताया कि इस मामले के अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिये आगे की जांच जारी है।
 
इस ऑपरेशन संबंधी जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये छावनी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध बलविंदर सिंह को रोका और उसके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल बरामद किए। बलविंदर के खुलासे के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर उसके साथी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा को दो .30 बोर की पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया।
 
सीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रहते थे, जिसके कारण वे सरहद-पार तस्करी चेन में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि बलविंदर सिंह और जुगराज उर्फ जग्गा अमृतसर ग्रामीण सेक्टर में सक्रिय थे और तस्करी किए गए हथियारों की सप्लाई एवं वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
 
इस संबंध में एफआईआर नंबर 247, दिनांक 22-11-2025, थाना छावनी, अमृतसर कमिश्नरेट में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(6, 7 और 8) के तहत दर्ज की गई है।
 
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh