पंजाब पुलिस दल द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 350वाँ शहीदी दिवस

 

तलवंडी साबो से आरंभ हुए शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन के श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, तरूनप्रीत सिंह सौंद और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

 

बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली और रूपनगर ज़िलों से होकर नगर कीर्तन की श्री आनंदपुर साहिब में समाप्ति

Advertisement

 

श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़, 22 नवंबर।

हिंद की चादर, धर्म के रक्षक नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 20 नवंबर को तलवंडी साबो से पूरे खालसाई जाहो-जलाल के साथ आरंभ हुआ विशाल नगर कीर्तन आज श्री आनंदपुर साहिब पहुँच कर सम्पन्न हुआ। श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, तरूनप्रीत सिंह सौंद और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।

 

फूलों से सजी सुंदर पालकी साहिब में सुशोभित जुगो-जुग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में तथा पाँच प्यारों एवं निशान साहिब की अगुआई में सजे इस नगर कीर्तन के ख़ालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर रूपनगर ज़िला प्रशासन और संगत ने भी भव्य स्वागत किया।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर कीर्तन में शामिल पाँच प्यारे साहिबान और पाँच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किया।

 

नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, तरूनप्रीत सिंह सौंद और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के स्वरूप को पूरे सत्कार सहित गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब में स्थापित किया।

 

तलवंडी साबो से श्री आनंदपुर साहिब तक आए इस नगर कीर्तन में भाई रणजीत सिंह ढड्डरियाँ वाले के जत्थे के भाई गुरप्रीत सिंह एवं जत्थे, निहंग सिंह जत्थेबंदी शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढ़ा दल पाँचवां तख्त के मुखी जथेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी के जत्थे के बड़ी गिनती सिंहों सहित कई अन्य जत्थेबंदियों और संस्थाओं ने पूरा सहयोग दिया।

 

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा यह महान नगर कीर्तन समूह संगत के सहयोग से 20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो की पवित्र धरती पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब (देगसर) पातशाही 10वीं, छावनी बुड्ढ़ा दल पाँचवां तख्त से श्री आनंदपुर साहिब के लिए सजाया गया।

 

इस दौरान शहादत-ए-लो, धार्मिक कीर्तन, नगाड़ों की गूंज, गत्तके के जौहर और इतिहास दर्शाती एलईडी वैन संगत के विशेष आकर्षण का केंद्र बने। सभी ज़िलों , बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली और रूपनगर में संगत ने जयकारों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत करते हुये पुलिस की हथियारबंद टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh