16 देशों के 22 प्रतिभागी नाईपर मोहाली के आईटेक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हुए शामिल

नाईपर मोहाली में एडवांस्ड एनालिटिकल टेक्नीक पर दो हफ़्ते के आईटेक प्रोग्राम का हुआ समापन समारोह

 

 

 

मोहाली, 21 नवम्बर। नाईपर मोहाली द्वारा 10 से 21 नवम्बर, 2025 तक दो सप्ताह का आईटेक (ITEC) गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम “एडवांस्ड एनालिटिकल टेक्निक्स: बेसिक प्रिंसिपल्स एंड एप्लीकेशन्स फॉर क्वालिटी असेसमेंट ऑफ ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स फॉर एक्सपोर्ट” का सफल आयोजन किया गया।

Advertisement

 

 

इस कार्यक्रम में 16 देशों—बांग्लादेश, कोस्टा रिका, मिस्र, इथियोपिया, इराक, जॉर्डन, मालदीव, रवांडा, श्रीलंका, सिएरा लियोन, थाईलैंड, ताजिकिस्तान, तंजानिया, उज्बेकिस्तान, वियतनाम तथा जाम्बिया—के 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 17 विभिन्न देशों से कुल 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी देशों में बांग्लादेश, कोस्टा रिका, मिस्र, इथियोपिया, इराक, जॉर्डन, मालदीव, रवांडा, श्रीलंका, सिएरा लियोन, थाईलैंड, ताजिकिस्तान, तंज़ानिया, युगांडा, उज़्बेकिस्तान, वियतनाम और ज़ाम्बिया शामिल हैं। प्रतिभागियों में औषधि नियामक निकायों, उद्योग, शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों तथा गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े विशेषज्ञ सम्मिलित थे।

 

 

आज संस्थान के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समापन समारोह में पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. संजय जाचक ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान 19 वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित किए गए तथा अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक उपकरणों पर 10 हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नाबी), मोहाली तथा नाईपर के नेचुरल प्रोडक्ट्स फील्ड लैबोरेटरी का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया।

 

 

नाईपर, मोहाली के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने अपने संबोधन में भारत के आईटेक प्रशिक्षण कार्यक्रम के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को नाईपर मोहाली में उपलब्ध उच्च-स्तरीय शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे अपने-अपने दूतावासों को यहाँ के शैक्षणिक कार्यक्रमों की सिफारिश करें ताकि उनके देश के छात्र भी नाईपर में शिक्षा का लाभ ले सकें।

प्रतिभागियों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें कार्यक्रम में भागीदारी के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

 

समारोह के अंत में विंग कमांडर पी.जे.पी. सिंह वरैच (से.नि.), रजिस्ट्रार, नाईपर मोहाली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय के आईटेक प्रभाग तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का नाईपर पर विश्वास व्यक्त करने हेतु आभार जताया। साथ ही उन्होंने निदेशक नाईपर, प्रो. संजय जाचक, समिति के सदस्यों, गेस्ट हाउस प्रबंधन तथा सभी सहयोगियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान हेतु धन्यवाद दिया। दो सप्ताह का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh