दोआबा में मजबूत हुआ शिअद, बीबी जागीर कौर पार्टी में दोबारा हुईं शामिल

(अकाली दल अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में फिर से शामिल किया। उन्हें भुल्लथ निर्वाचन क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया)
(अकाली दल छोड़कर गए सभी अकाली नेताओं से पंजाब से पंथ के दुश्मनों को खदेड़ने के लिए पार्टी में फिर से शामिल होने की अपील की)
न्यूज़म ब्यूरो
बेगोवाल (कपूरथला), 15 नवंबर। शिरोमणी अकाली दल ने आज दोआबा हलके में बहुत बड़ा समर्थन मिला जब अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणी कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर को दोबारा पार्टी में शामिल किया। उन्होने पार्टी छोड़ने वाले सभी नेताओं से ‘पंथ की जत्थेबंदी’ में फिर से शामिल होने और पंथ के दुश्मनों को पंजाब से बाहर निकालने की अपील की।

अकाली दल अध्यक्ष ने बेगोवाल का दौरा किया और इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीबी जागीर कौर को भुल्लथ से पार्टी का हलका इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा की। वरिष्ठ नेता से सभी को साथ लेकर चलने का आग्रह करते हुए सरदार बादल ने मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें जीताने का संकल्प लेने की भी अपील की।

यह दावा करते हुए कि भुल्लथ एक पंथक हलका और पंथ का गढ़ है, सरदार बादल ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि बीबी जागीर कौर अपनी पूरी टीम के साथ अकाली दल में फिर से शामिल हो गई हैं।

राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में बात करते हुए सरदार बादल ने कहा कि पंजाब की स्थिति बेहद नाजुक है, क्योंकि नशे का खतरा और गैंगस्टर कल्चर ने सभी सीमाओं को पार कर लिया है। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक नशे के तस्करों से मासिक लेकर उनका संरक्षण कर रहे हैं।’’

यह कहते हुए कि न तो भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और न ही राहुल गांधी किसी के दिल में भी उनके प्रति सहानुभूति नही है, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा इसके विपरीत पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया है। उन्होने कहा,‘‘ सभी सामाजिक भलाई योजनाएं, चाहे वह आटा-दाल योजना हो, शगुन योजना हो, बुढ़ापा पेंशन योजना यां अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना सब बादल साहिब द्वारा ही शुरू की गई थी।’’ उन्होने कहा कि न  तो कांग्रेस और न ही मौजूदा आम आदमी पार्टी ने राज्य के लिए कुछ किया है। उन्होने कहा,‘‘ मैं दोनों पार्टियों को चुनौती देता हूं कि वे राज्य में सत्ता में रहते हुए अपनी एक उपलब्धि बताएं। उन्होने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बंद यां कमजोर की गई सभी भलाई योजनाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

सरदार बादल ने पंजाब को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए कहा,‘‘ हमें अपने बच्चों का भविष्य देखना होगा। हम न तो आम आदमी पार्टी को न ही कांग्रेस को दूसरा मौका दे सकते हैं।’’ लोगों से एक ऐसा मुख्यमंत्री चुनने का आग्रह करते हुए जो उनके काम करे, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मुझे पता है कि विकास को तेजी से कैसे शुरू किया जाए। अधिकारियों को कैसे नियंत्रण में रखा जाए और कानून व्यवस्था कैसे कायम रखी जाए।’’ उन्होने घोषणा की कि अकाली दल सरकार बनने के बाद पंजाब को तीन महीने के भीतर सभी गैंगस्टरों से छुटकारा मिल जाएगा।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होने तीर्थ योजना के तहत इस्तेमाल होने वाली बसों का ठेका  दिल्ली के एक ठेकेदार को देने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी निंदा की, जो  जर्जर बसों का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होने इसे आपराधिक कृत्य बताया।

वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भुल्लथ में सभी विकास कार्य, चाहे वह सब-डिवीजन का निर्माण करना हो यां 72 करोड़ रूपये के सीवरेज प्रोजेक्ट हो, सब अकाली दल के कार्यकाल में ही हुआ है। उन्होने यह भी स्वीकार किया कि अतीत में उनसे कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन अब वह सरदार सुखबीर सिंह बादल के गतिशील लीडरशीप में राज्य में अकाली दल सरकार स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत से काम करेंगी।

इस अवसर पर रजनीत कौर, युवराज भूपिंदर सिंह , सतपाल सिंह मुलतानी, सुरेंद्रपाल सिंह ठेकेदार और अरविंदर सिंह रसूलपुर भी मौजूद थे।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh