अवैध खनन की ईडी जांच की मांग करते हुए कहा कि लूट का पैसा केजरीवाल के पास जा रहा
घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार बनने पर कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय स्थापित करने के साथ-साथ एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी और पठानकोट से चंडीगढ़ तक एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी
न्यूज़म ब्यूरो
चब्बेवाल, 2 अक्टूबर। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि खुद को ‘‘ ईमानदार’ घोषित करने वाले होर्डिंगस पर 500 करोड़ रूपये खर्च करने से उनके भ्रष्ट कर्म नही धुल सकते और कहा,‘‘ईमानदार लोगों को खुद को क्लीन चिट देने के लिए करोड़ो रूपये खर्च करने की आवश्यकता नही होती।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने 15हजार लोगों की एक विशाल पंजाब बचाओ रैली के लिए हलका इंचाज हरमिंदर सिंह संधू को अपना विधायक चुनने की अपील की। रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ जो व्यक्ति इस तरह से जनता का पैसा बर्बाद करता है, वह कभी भी ईमानदार नही हो सकता।’’ उन्होने कहा कि इस तरह के प्रचार स्टंट में शामिल होने के बजाय मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि सीएमओ पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पोस्टिंग और तबादलों के नाम पर करोड़ों रूपये एकत्र करने का आरोप क्यों लगाया जा रहा है? सरदार बादल ने कहा,‘‘ आपका अपना ओएसडी इस घोटाले में फंसा हुआ है।’’ उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गुरप्रीत कौर मान पर एक सीरियल रेपिस्ट को छोड़ने के लिए पांच करोड़ रूपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

सरदार बादल ने कहा कि इस तरह के हथकंडों से आम आदमी पार्टी को कभी भी चुनावी दौड़ में वापिस नही ला सकते। उन्होने कहा,‘‘ लोग आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार असहमति की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। एक बार आचार संहिता लागू हो जाने के बाद आपसे जवाबदेही मांगी जाएगी।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अवैध रेत खनन रैकेट के बारे में बताते हुए मांग की कि अरविंद केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और भगवंत मान द्वारा की जा रही लूट की ईडी द्वारा जांच की जानी चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ एक बार यह हो जाने के बाद उन सभी को कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’
रैली को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने घोषणा की कि राज्य में अकाली दल सरकार बनने के बाद कंडी बेल्ट का पूरा विकास करने के लिए कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय स्थापित किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ हम पठानकोट को चंडीगढ़ से जोड़ने वाला एक एक्सप्रेसवे बनाकर इस पूरे क्षेत्र को कवर करेंगें। हम कंडी बेल्ट के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज भी पेश करेंगें और नए निवेशकों को सस्ती बिजली सहित कई प्रोत्साहन देंगें।’’ उन्होने किसानों की सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिफ्ट पंप और गहरे टयूबवैलों को स्वीकृत किया जाएगा।

सरदार बादल ने अपने भाषण में संत हरि सिंह और राजा साहिब को भी याद करते हुए कहा कि राज्य में अकाली दल की सरकार बनने पर उनके सम्मान में एक संस्थान के रूप में एक स्मारक बनाया जाएगा। उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल के पास अवसरों की कमी और विदेशों में निवास प्राप्त करने में बदलाव के कारण राज्य में वापिस आने वाले सभी नौजवानों के लिए एक कार्य योजना है। उन्होने कहा,‘‘ हम वल्र्ड स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करके नौजवानों को कौशल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार के गठन के एक साल के भीतर तीन लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी।

लोगों से अपने मुख्यमंत्री के रूप में सही व्यक्ति को चुनने की अपील करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ मेरे प्रतिद्धंदियों में से एक चरनजीत सिंह चन्नी का दावा है कि वह बकरियों का दूध निकाल सकते हैं वही मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि वे अंधेंरे में पक्ंचर हुए साइकिल टायर की मरम्मत कर सकते हैं।’’ यह कहते हुए कि ये मुख्यमंत्री का काम नही है, सरदार बादल ने कहा,‘‘ यदि आप तेजी से विकास चाहते हैं और ड्रग्ज और गैंगस्टर संस्कृति का अंत चाहते हैं तो आपको मुझे चुनना चाहिए।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे आम आदमी पार्टी ने वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) को बढ़ावा देकर पंथक वोटों को बांटने की साजिश रची है। उन्होने कहा कि डब्ल्यूपीडी प्रमुख अमृतपाल सिंह दुबई में रहने वाला क्लीन शेव नौजवान था, उसे पंजाब लाया गया और उसने तुरंत नशा विरोधी अभियान शुरू कर दिया। यह कहते हुए कि यह ढ़ोंग है सरदार बादल ने अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह से यह बताने के लिए कहा कि क्या अमृतपाल का भाई नशा करता है यां नही? उन्होने तरसेम सिंह से पंजाबियों को यह बताने के लिए कहा कि जब भगवंत मान ने गुरु साहिबान और संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ बेअदबी की थी तब उन्होने उनके खिलाफ एक भी शब्द क्यों नही कहा।

उन्होने यह भी बताया कि कैसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोगों को विफल कर दिया है और इस बात पर जोर दिया कि राज्य में हुए सभी विकास कार्यों के लिए अकेले पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ही जिम्मेदार थी। उन्होने कहा,‘‘ आपके क्षेत्र में कंडी नहर सहित सभी थर्मल पावर प्लांट, एक्सप्रेसवे, हवाई अडडे, सिंचाई चैनल सभी अकाली दल सरकार के कार्यकाल में ही स्थापित किए गए।’’
इस अवसर पर हीरा सिंह गाबड़िया, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, सोहन सिंह ठंडल, लाली बाजवा, सुरिंदर सिंह भूलेवाल रथन, संजीव तलवार, कमल चेतली, अमरीक बल्लोवाल और सुखदीप सिंह सुकर ने संबोधित किया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।