LPU छात्रों ने हाईवे क्यों किया था जाम? अब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, वीडियो से होगी पहचान

राहुल गुप्ता
कपूरथला, 30 सितंबर। पंजाब के कपूरथला में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्रों द्वारा दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला फगवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात से 28 सितंबर की रात तक हुए घटनाक्रम को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

मामला एलपीयू चहेरू के पास का है, जहां छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया था। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई और आम लोगों तथा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं हटे छात्र

एफआईआर में पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, एलपीयू चहेरू के कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों लेन बंद कर दी हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बड़ी संख्या में छात्र हाईवे पर बैठे मिले।

पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों से हाईवे खाली करने की अपील की और उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस के अनुसार, भीड़ में कुछ अज्ञात गैर-छात्र भी मौजूद थे और उन्होंने भी रास्ता खाली नहीं किया।

वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान

पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 285 और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में छात्रों के साथ अज्ञात लोगों का भी उल्लेख किया गया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। अब वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर हाईवे जाम करने में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर को दर्ज हुई कार्रवाई

पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विशेष रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को भेजने की बात भी कही गई है। एफआईआर में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh