न्यूज़म ब्यूरो
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस बारे जानकारी देते हुए यूथ विंग, शिरोमणी अकाली दल के प्रधान स. सरबजीत सिंह झिंझर ने बताया कि पार्टी के 7 मेहनती और सूझवान नौजवानों को यूथ अकाली दल का वर्किंग प्रधान नियुक्त किया गया है और इन नौजवानों को अलग-अलग लोकसभा हलकों का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है, उनमें स. आकाशदीप सिंह मिडडूखेड़ा लोकसभा हलका बठिंडा, स. हरिंदर सिंह महराज लोकसभा हलका फरीदकोट एस.सी, स. लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा लोकसभा हलका फिरोजपुर, स. हरपाल सिंह खडियाल लोकसभा हलका संगरूर,स. मनजीत सिंह मलकपुर लोकसभा हलका पटियाला, स. हरजोत सिंह मांगट लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब एस.सी और स. गुरसेवक सिंह शेख लोकसभा हलका खडूर साहिब के नाम शामिल हैं।
स. झिंझर ने बताया कि जिन नौजवानों को 2 अलग-अलग जिलों का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है, उनमें स. अवतार सिंह जागल प्रधान बरनाला (शहरी), स. रूपिंदरजीत सिंह लक्खोवाल प्रधान जिला रोपड़(ग्रामीण) और स. तरनजीत सिंह तरनी प्रधान जिला रोपड़(शहरी), के नाम शामिल हैं। उन्होने बताया कि स. बलजिंदर सिंह मिटठू रोपड़ और स. मोहन सिंह नंगल अबियाणा उपाध्यक्ष, स. मनप्रीत सिंह गिल रोपड़ और स. लखविंदर सिंह लक्की खैराबाद को यूथ अकाली दल का जत्थेबंदक सचिव नियुक्त किया गया है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।