कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्ठल के चौंकाने वाले खुलासों ने कांग्रेस का खौफनाक चेहरा बेनकाब किया : हरदेव सिंह उभा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, (29/01/2026) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल द्वारा दिए गए हालिया बयानों को अत्यंत गंभीर और देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने कहा कि भट्ठल द्वारा यह कहना कि उन्हें “लाशों के सिर पर सरकार बनाने” का प्रस्ताव दिया गया और यहां तक कहा गया कि “ट्रेनों में बम धमाके करवा दिए जाएंगे”, कांग्रेस पार्टी की राजनीति के डरावने, अमानवीय और गैर-जिम्मेदार चेहरे को उजागर करता है।

हरदेव सिंह उभा ने कहा कि ये बयान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, लोकतंत्र और निर्दोष मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाली सोच को दर्शाते हैं। यदि ये दावे सही हैं तो यह साबित करते हैं कि कांग्रेस सत्ता की भूख में किसी भी हद तक जा सकती है।

उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार से मांग की कि इस गंभीर मामले की तुरंत उच्च-स्तरीय जांच करवाई जाए और यदि किसी भी अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

हरदेव सिंह उभा ने कहा कि भाजपा यह भी मांग करती है कि:
राजिंदर कौर भट्ठल अपने बयानों के बारे में पूरा सच जनता के सामने लाएं और उन अधिकारियों व कांग्रेसी नेताओं के नाम बताएं?
कांग्रेस हाईकमान इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि इन घिनौने व देश-विरोधी कृत्यों में कौन-कौन से कांग्रेस नेता और अधिकारी शामिल थे? उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई? ये सरकारी अधिकारी किसके कहने पर ऐसी साजिशें रच रहे थे?
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को हिंसा, साजिशों और आतंक के रास्ते पर ले जाने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh