नशा तस्करों के बाद अब गैंगस्टरों पर सख्त मान सरकार, 'गैंगस्टरों पे वार' मुहिम की शुरू : विधायक कुलवंत सिंह

विधायक कुलवंत सिंह की गैंगस्टरों को चेतावनी-पंजाब छोड़ दो या फिर जेल जाने और पुलिस की गोली खाने को तैयार रहो : कुलवंत

न्यूज़म ब्यूरो

लुधियाना/ चंडीगढ़ 20 जनवरी : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब को अपराध मुक्त करने के संकल्प को दोहराते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज से करीब 325 दिन पहले नशे के विरुद्ध निर्णायक 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम शुरू की गई थी, जिसके तहत पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 32 हजार नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और हजारों अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि सरकार ने न केवल तस्करों को पकड़ा, बल्कि नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को सरकारी मदद देकर मुख्यधारा में वापस लेकर आई। इसके लिए अलग-अलग शहरों में 100-100 बेड के विशेष नशा छुड़ाऊ केंद्र स्थापित किए गए ताकि पंजाब की जवानी को बचाया जा सके। उसी तर्ज पर अब 'आप' सरकार ने गैंगस्टर कल्चर को जड़ से खत्म करने के लिए 'गैंगस्टरों पे वार' मुहिम शुरू की है। 

विधायक सिद्धू ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब में न केवल गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया बल्कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी दिया। लेकिन आप सरकार ने गैंगस्टरों पर नकेल कसी। आज स्थिति यह है कि पंजाब पुलिस द्वारा रोजाना गंगस्टरों का एनकाउंटर किया जा है। उन्होंने दोहराया की आप सरकार पंजाब शांति बहाल रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

Advertisement

गैंगस्टरों को सीधी चेतावनी देते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि अब पंजाब की अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों के पास केवल दो ही रास्ते बचे हैं—या तो वे पंजाब छोड़ दें या फिर जेल जाने और पुलिस की गोली खाने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के राज में पंजाब की अमन शांति खराब करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh